रमना (गढ़वा)/ राहुल कुमार
भूमि विवाद को लेकर दो पक्षो के बीच हुई मारपीट की घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गये है। घायलो में एक पक्ष के मानदोहर गांव निवासी अशोक भुइया,फुलेंद्र भुइया,दिनेश भुइया एवं विशाल भुइया एवं दूसरे पक्ष के मझिगावा गांव निवासी मोती भुइया,संजय भुइया एवं उपेंद्र भुइया का नाम शामिल है। सभी घायलों को स्थानीय सामुदायिक केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि एक ही जमीन के टुकड़े पर दोनों पक्ष की ओर से अपनी-अपनी दावेदारी की जा रही थी। इसी क्रम में रविवार को प्रथम पक्ष की ओर से भूमि की मापी कराई जा रही थी।इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और दोनो पक्ष आपस मे भीड़ गये। मारपीट की इस घटना में अधिकांश लोबो के सिर में चोट लगी है। जानकारी के अनुसार दोनो पक्ष की ओर से एक-दूसरे के विरुध्द थाना में आवेदन दिया है। समाचार लिखे जाने तक केस दर्ज नही हुआ था।
Advertisement








Users Today : 0
Total Users : 350927
Views Today :
Total views : 504758