विशुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
मझिआंव थाना क्षेत्र के दवनकरा गांव के झनझनवां टोला पर रविवार छठ पूजा के रात में पांच घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। इसमे दो घर पुलिस जवान का था।

जानकारी के अनुसार छठ के दिन सभी परिजन छठ घाट पर पूजा में गए थे। घर सुनसान होने के फायदा उठाते हुए चोरी कि घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना में लाखों रु की जेवरात, नगद, बर्तन, कपड़ा सहित अन्य सामान की चोरी हुई। भुक्तभोगियों ने बताया कि सभी लोग रात्रि में छठ घाट पर थे। छठ घाट से सोमवार को अहले सुबह घर आने के बाद देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। साथ ही घर के समान बिखरे पड़े थे।
जिसके बाद चोरी की आशंका होने पर मझिआंव थाना को इसकी सूचना दिया गया। मौके पर पहुंचे एएसआई आलोक कुमार ने चोरी की घटना का जायजा लिया।

इधर भुक्तभोगी प्रदीप पाल ने बताया एक बक्सा सहित 30 हजार नगद, सोने का एक लॉकेट, पांच थान सोने का गहना गायब था।
वही उमेश पाल के घर से 12 हजार रुपये नगद, 2 थान चांदी के गहना, साड़ी, एलआईसी का पेपर, पासबुक चोरी कर ली गयी है।
वही मलु पासवान के घर से बक्सा तोड़ कर 20 हजार रु नकद की चोरी हो गयी है। मलु पासवान ने बताया कि इस पैसे से बड़े बेटे दिलीप पासवान का टीबी की बीमारी का इलाज कराना था। बताया कि इलाज के लिए रांची जाना था। लेकिन पैसे की चोरी हो जाने से अब नही जा पाएंगे।
Advertisement
वही झारखण्ड पुलिस में कार्यरत शोभनाथ पासवान की माँ सनझिरिया देवी ने बताया कि घर मे रखे बक्सा व गोदरेज अलमीरा तोड़ कर पांच थान सोने का जेवरात व चार थान चांदी के जेवरात, बर्तन, साड़ी के अलावे तीन हजार रु नकद की चोरी कर ली गयी है। बताया कि घर में हमारे साथ एक मात्र पति रहते है।
वही सरयू पासवान ने बताया कि चोरों ने घर मे रखे बक्सा व गोदरेज तोड़ कर तीन थान चांदी का जेवरात, एक थान सोना का जेवरात, साड़ी, बर्तन, 5 हजार रु नकद व एटीएम की चोरी कर ली गयी है। बताया कि मेरा लड़का सीआइएसएफ का जवान है। इन्होंने बताया कि बीते रात सभी परिजन छठ घाट पर पूजा करने गए थे। सोमवार सुबह 3 बजे घर आये तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है, सामान बिखरे पड़े है।
इधर एक ही रात गांव में पाच घरों में चोरी की घटना से लोग सहमे हुए है।छठ पूजा की आड़ में पाच घरों में एक साथ चोरी की यह पहली घटना है।
इस संबंध में थाना प्रभारी कमलेश कुमार महतो ने बताया कि छठ पूजा की रात में घर के सभी लोग घर से बाहर पूजा में व्यस्त थे। सुनसान देखकर चोरों द्वारा पाच घरों में ताला तोड़कर चोरी की गई है। प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू है।
Advertisement







Users Today : 7
Total Users : 349902
Views Today : 17
Total views : 503429