भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
प्रखंड के सिंदुरिया पंचायत के शिवनगरी में वन भूमि पर पक्का मकान बनाये जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में आवास निर्माण करने को लेकर वन विभाग ने अनिता देवी( पति बजरंगी अगरिया) पर धारा 33 सी 1 सी के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है। शिवनगरी में पूर्व से ही अगरिया व अन्य जाती के लोगो के द्वारा जंगल को काटकर कच्चे मकान व झोपड़ी बना कर खेती बाड़ी किया जा रहा है। कोई कार्यवाई नही होने से कुछ लोगो के द्वारा अब पक्के मकान भी बनाया जाने लगा है। जबकि मकान बना रहे बजरंगी अगरिया की पत्नी अनिता देवी ने बताया कि 15 वर्षों से हम लोग यहाँ खेती-बाड़ी कर रहे है। कच्चा मकान भी है। यह जमीन वन विभाग का नही है। सेल की भूमि है। छह माह पूर्व जब प्लिंथ कर रहे थे तो वन विभाग के लोग आए थे। नक्शा लेकर कुछ नही बोले। अब मकान ढलाई लेबल पर चल गया तो निर्माण बन्द करने के लिए वन विभाग के लोग आकर बोल रहे हैं।
Advertisement







Users Today : 16
Total Users : 351012
Views Today : 18
Total views : 504868