रंका: परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में नेहरू युवा केन्द्र ने नेहरू जयंती पर आयोजित किया कार्यक्रम

रंका(गढ़वा)/तौहिद आलम
भारत सरकार की स्वायत्तसाशी संस्था नेहरू युवा केन्द्र के बैनर तले रंका अनुमंडल मुख्यालय स्थित परियोजना बालिका उच्च विद्यालय परिसर में नेहरू जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधालय के प्रधानाधयापक सुधीर रजक, शिक्षक सुरेन्द्र रजक, सुधाकर, शिक्षिका सरिता कुमारी व नेहरू युवा केन्द्र के पुर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अमरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से नेहरू जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित व माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुधीर रजक ने कहा नेहरू जी देश के बच्चों से बहुत प्रेम करते थे। बच्चें भी प्रेम से उन्हें चाचा नेहरू कहते हैं। आज भारत दिन प्रतिदिन तरक्की कर रहा है, तो यह नेहरू जी के दूरदर्शिता का ही देन है। जिसके विचारों से प्रभावित हो कर भारत सरकार ने नेहरू जी के नाम पर नेहरू युवा केन्द्र संगठन की स्थापना किया। जिसका उद्देश्य देश के युवाओं में राष्ट्र प्रेम की भावना को आत्मसात कराना है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे नेहरू युवा केंद्र के पुर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अमरेंद्र कुमार ने नेहरू जी और नेहरू युवा केन्द्र संगठन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चाचा नेहरू किसी जाती नहीं, अपितु पुरे जमात के नेता थे। देश के सभी धर्म के लोगों को साथ लेकर चलने में यकीन करते थे। नेहरू युवा केन्द्र की स्थापना आज ही बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर 1972 को हुई थी, जिसका उद्देश्य राष्ट्र के नवयुवको में नेतृत्व की भावना का विकास करने के साथ-साथ कौशल ज्ञान के बारे में भी अवगत कराना था। वहीं नेहरू युवा केन्द्र आरंभ से लेकर आज तक देश के युवाओं के लिए सर्वांगीण विकास में महती भूमिका निभाता आ रहा है। कार्यक्रम में शामिल अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी नेहरू जी को एक आदर्श और महान पुरुष बताते हुए कहा की देश के युवाओं को सदैव उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए। इस अवसर पर सहायक अनमोल कुमार चौबे, छात्रा संगीता कुमारी, तन्नू पाण्डेय, रेणु कुमारी, सहनाज खातून, प्रतिमा कुमारी, पूनम कुमारी, ज्योति कुमारी, अन्नपूर्णा कुमारी सहित बड़ी संख्या में विद्यालय की छात्राएं व स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!