बिशनपुरा(गढ़वा)/राजू सिंह
विशुनपुरा अंचलाधिकारी सह एमो निधि रजवार सारो गांव जाकर राशन की समस्या से अवगत हुई। पिपरिकला पंचायत में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम बड़ी संख्या में लोगो ने राशन से संबंधित आवेदन दिया था। सीओ ने आदिवासी बहुल सारो-पातो गांव के आदिम जनजाति परिवार मिलकर उनकी समस्याओं को जाना। साथ ही निदान का भरोसा दिलाया। वही पीवीटीजी (PVTGS) राशन को लेकर ग्रामीणों से जानकारी लिया। नया राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया बताई। कहा कि जल्द ही लगभग 20 परिवार को नया राशन कार्ड का वितरण वंचित परिवार के बीच किया जाएगा। मौके पर समुंद्री देवी, फुलमतिया देवी, दुलारी देवी, सुनीता देवी, अरविंद कुमार सहित कई ग्रामीण मौजुद थे।
Advertisement







Users Today : 27
Total Users : 351886
Views Today : 36
Total views : 505982