रमना (गढ़वा)/ राहुल कुमार
याज्ञवल्क्य शुक्ल को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री बनाये गए है। उनका मनोनयन सत्र 2022-23 के लिए हुआ है। उनके मनोनय की घोषणा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के केंद्रीय कार्यालय मुम्बई में हुई। श्री शुक्ल आगामी 25 से 27 नवंबर तक जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में दायित्व संभालेंगे। वही उनके मनोनयन के बाद स्थानीय लोगो मे हर्ष है।
विदित हो कि याज्ञवल्क्य शुक्ल का पैतृक निवास गढ़वा जिले के विशुनपुरा प्रखंड के दर्जिया गांव में स्थित है। श्री शुक्ल नामधारी कालेज गढ़वा के छात्र संघ के अध्यक्ष और रांची विश्वविद्यालय छात्र संघ के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। याज्ञवल्क्य शुक्ल वर्ष 2003 से ही रमना हाई स्कूल में पड़ने के दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रमो में भाग लेने लगे थे। 2011 से वह अभाविप के पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। राष्ट्रीय महामंत्री निर्वाचित होने से गढ़वा ही नही अपितु पूरे झारखंड प्रदेश का नाम रौशन हुआ है। उनके निर्वाचन पर गढ़वा के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। महामंत्री निर्वाचन पर बधाई देते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शेखर गुप्ता ने कहा कि याज्ञवल्क्य शुक्ला को विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व मिलना गढ़वा के कार्यकर्ताओं के लिए हर्ष एवं खुशी का विषय है। श्री शुक्ला ने अपने मेहनत और समर्पण के बल पर गढ़वा जिले से निकलकर इतना बड़ा स्थान प्राप्त किया है यह वर्तमान एव भविष्य में कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देगा। बधाई देने वाले में अंकित गुप्ता अखिलेश पटेल सचिन पांडे मनीष मोर्य विवेक कुमार सहित कई कार्यकर्ताओ के नाम शामिल है।
Advertisement








Users Today : 22
Total Users : 351284
Views Today : 24
Total views : 505223