विशुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
विशुनपुरा प्रखन्ड कार्यालय के सभागार मे शुक्रवार प्रखन्ड विकास पदाधिकारी हिरक मन्ना केरकेटा के अध्यक्षता में सभी बीएलओ की बैठक अयोजित हुई। इस दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षन कार्य 2023 की समीक्षा किया गया। बीडीओ ने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि मतदाता सूची में आधार सिडिंग और 80 वर्ष से उपर वाले मतदाता का स्त्यापन करना सुनिश्चित करे। साथ ही विकलांग मतदाताओ का चिन्हित कर सत्यापन करने का भी निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ के द्वारा नए मतदाता का नाम जोड़ने का कार्य किया जाएगा। बैठक में बीपीआरओ राकेश कुमार, अंचल अमीन जितेंद्र कुमार, बीएलओ ऋषिकेश चौधरी, दिलीप कुमार सिंह, रामराज पांडेय, कमलेश यादव, रमेश ठाकुर, रुपेश सिंह, जितेन्द्र सिंह, गीता देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।
Advertisement







Users Today : 0
Total Users : 352291
Views Today :
Total views : 506456