रांची/हिंदुस्तान की आवाज़
झारखंड मे होने वाले नगर निकाय चुनाव की घोषणा आज हो सकती है। सूत्रों के अनुसार 48 नगर निकाय के लिए एक चरण में 19 दिसंबर में चुनाव होने की संभावना है। वही मतगणना 22 दिसंबर को हो सकती है। राज्य में 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत के लिए चुनाव होना है। चुनाव आयोग ने पहले ही अध्यक्ष और मेयर पद के लिए आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी थी। इस बार चुनाव दलीय आधार पर नही होना है। इसके बाद भी राजनीतिक दल अपने अपने समर्थकोँ को चुनाव में खड़ा कर सकते है। गढ़वा जिले के 3 निकाय में चुनाव होना है। जिसमे गढ़वा नगर परिषद के अलावे श्री बंशीधर नगर और मझिआंव नगर पंचायत शामिल है। गढ़वा में अध्यक्ष पद के लिए अनारक्षित अन्य, श्री बंशीधर नगर में अनारक्षित महिला और मझिआंव में अन्य घोषित किया गया है। चुनाव की घोषणा से पहले ही चुनाव को लेकर तीनो निकायों में सरगर्मी तेज हो गयी है।
Advertisement







Users Today : 6
Total Users : 350828
Views Today : 9
Total views : 504630