भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
पुलिस इंस्पेक्टर चंदन कुमार आर के +2 हाई स्कूल में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा यातायात संबंधित नियमों की जानकारी दिया। इस मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर ने छात्र-छात्राओं से कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करके हम स्वयं की और सामने वाले की भी जान बचा सकते हैं। दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। कभी भी शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाएंगे। कार चलाते समय हमेशा सीट-बेल्ट बांधेंगे। वाहन चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन पर बात नहीं करेंगे। हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अपने स्वजन से पालन कराएंगे। सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करना चाहिए। कहा कि अधिकतर सड़क दुर्घटनाएं यातायात नियम का पालन न करने के चलते होती हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि यातायात नियमों का अनुपालन खुद करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। मार्ग दुर्घटना में अगर कोई घायल दिखता है तो संवेदना दिखाते हुए स्थानीय पुलिस को सूचित करें, जरूरी हो तो उसे अस्पताल तक भेजने में मदद करें यह सच्ची मानवता है। इस मौके पर प्रधानाध्यापक रोहिणी कांत देव पांडेय, घनश्याम गुप्ता, ओम प्रकाश प्रसाद, मोहम्मद मोकारी, अंकित त्रिवेदी, अमित कुमार, राजेश वर्मा, दीपक तिवारी, प्रभात कुमार, चंद्रकांत पांडेय सहित कई लोग उपस्थित थे।
Advertisement







Users Today : 2
Total Users : 350840
Views Today : 3
Total views : 504645