धुरकी: लोलकी और करवापहाड़ के ग्रामीणों के बीच विधायक ने किया कंबल वितरण, लोगो के समस्याओं से हुए अवगत

धुरकी(गढ़वा)/बेलाल अंसारी
विधायक भानु प्रताप शाही ने लोलकी और करवापहाड़ गांव के गरीब जरूरतमंद और असहाय ग्रामीणो के बीच कंबल का वितरण किया। कंबल वितरण करने के दौरान विधायक शाही ने कहा की रोजाना ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है, और इस मौसम मे अधिकांश गरीब वृद्ध असहाय लोगो को ठंड से बचाने के लिए वह कंबल का वितरण कर रहे हैं। विधायक ने कंबल वितरित करते हुए कहा की वह अपने क्षेत्र के सभी वर्ग के लोगो की भलाई और उनके समुचित विकास के लिए कटिबद्ध हैं। विधायक ने कहा वह इस क्षेत्र के विधायक हैं, और उन्हें अपने क्षेत्र के सभी वर्ग के लोगो की समस्याएं मालूम है। इस दौरान विधायक ने मौजुद सभी ग्रामीणो के मुलभुत समस्याओं की भी जानकारी लिया। इस दौरान ग्रामीणो ने विधायक से पीने के पानी के लिए चापानल, सड़क, पीसीसी, विद्युत और अन्य समस्याओं को प्रमुखता से बताया। विधायक ने उक्त सभी ग्रामीणो की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनने के बाद एक-एक समस्याओं का बारी-बारी से हल करने के लिए ग्रामीणो को आश्वस्त भी किया। इस दौरान भाजपा नेता इंद्रमणि जायसवाल, विधायक प्रतिनिधी अखिलेश यादव, शशी कमलापुरी उपेंद्र चंद्रवंशी, मंडल महामंत्री मंगल यादव, तेजु कोरवा, पुर्व प्रमुख विनोद कोरवा, भाजयुमो के मनोज कुमार सिंह, मुखिया शंभु गुप्ता, विनोद पटेल, लाखा यादव, रामदास भुइयां विपिन यादव, सांसद प्रतिनिधी सुदर्शन गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!