भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
एसपी अंजनी कुमार झा ने शनिवार को थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी थाना के विभिन्न मामलों की गहनता से जांच करते हुए पुलिस के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से भी अवगत हुए। एसपी ने थाने के मालखाना, हवालात व थाना परिसर में साफ-सफाई का भी अवलोकन किया। वही इस दौरान थाने में दर्ज विभिन्न कांडों के अनुसंधान कर्ताओं से कांडों की समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिया। एसपी ने डायरी को अद्यतन करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने को कहा। न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन करने एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया। वाहन चेंकिग करने, शराब माफियाओं पर नकेल कसने व फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने का भी आदेश दिया। एसपी अंजनी झा ने कहा कि भवनाथपुर,खरौंधी एवं केतार थाने में एसटी एससी सात केस का सुपरविजन किया गया एवं गवाहों से पूछताछ किया गया। मौके पर श्री बंशीधर नगर एसडीपीओ प्रमोद केसरी, श्री बंशीधर नगर इंस्पेक्टर राजेश कुमार, खरौंधी थाना प्रभारी अभय कुमार, भरतपुर थाना के एसआई कुंदन कुमार यादव, रामप्रसाद इंदवार, सहित अन्य उपस्थित थे।
Advertisement








Users Today : 4
Total Users : 351946
Views Today : 4
Total views : 506047