रंका(गढ़वा)/तौहिद आलम
अनुमंडल क्षेत्र के लरकोरिया गांव में ठंड को देखते हुए प्रमुख हेमंत कुमार लकड़ा ने 60 जरूरतमन्दों के बीच कंबल का वितरण किया। मौके पर उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए प्रमुख ने कहा कि गरीबों को ठंड से बचाने के लिए सरकार के द्वारा प्रत्येक पंचायत में कंबल दिया गया है। यह कंबल वितरण की शुरुआत लरकोरिया से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य अपने गांव के गरीब, लाचार, असहाय लोगों को चिन्हित करें व उनकी सूची तैयार करें। जिसके आधार पर जरूरतमन्दों को कंबल का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा साधन कम है, और लाभुक ज्यादा। ऐसी स्थिति में गहनता से जरूरतमन्दों को चिन्हित करना होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
Advertisement








Users Today : 6
Total Users : 352014
Views Today : 20
Total views : 506138