भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
श्री बंशीधर नगर-भवनाथपुर रोड स्थित नेपाल खोह के समीप हुए सड़क दुर्घटना में 4 व्यक्ति घायल हो गए जबकि एक गाय की मौत हो गयी। घायलों में 2 की स्थिति गंभीर है। घटना शुक्रवार रात की है। घटना के बारे में बताया जाता है कि एक ऑटो अनियंत्रित होकर गाय को टक्कर मार दी। जिससे ऑटो में सवार चार लोग घायल हो गए, जबकि गाय की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना के वक़्त श्री वंशीधर नगर से लौट रहे विधायक भानु प्रताप शाही ने गाड़ी से उतकर तत्काल पुलिस और अस्पताल को सुचित किया। विधायक के सूचना पर पुलिस इंस्पेक्टर चंदन कुमार सिंह, थाना प्रभारी सतीश कुमार महतो घटना स्थल पहुचे। विधायक ने अपने निजी वाहन व एम्बुलेंस से घायलों को भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया। जहाँ आयुष चिकित्सक इन्द्रकिशोर विश्कर्मा के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दो लोंगो को सदर अस्पताल गढ़वा रेफर किया गया। जिसमें मकरी के धीरेंद्र कुमार रजक और बघमनवा निवासी दिनेश पाल की पत्नी चिंता देवी का नाम शामिल है। वहीं छत्तरपुर निवासी धनंजय सिंह की पत्नी अर्चना देवी और हेसलदाग निवासी गुपुत चेरो का इलाज सीएचसी में चल रहा है। घायलों ने बताया कि रांची चोपन ट्रेन से सभी लोग उतर कर ऑटो से भवनाथपुर आ रहे थे। ऑटो में लाईट नही होने के कारण चालक नेपाल खोह के पास एक गाय को टक्कर मारने से अनियंत्रित होकर पलट गई। जिस कारण उक्त हादसा हुआ।
Advertisement






Users Today : 13
Total Users : 350885
Views Today : 32
Total views : 504713