गढ़वा/हिंदुस्तान की आवाज़
मेराल पुलिस ने प्रमुख दीपमाला कुमारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रमुख को लखेया गांव स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया। प्रमुख पर भीड़ को उकसाने और हिंसक प्रदर्शन में शामिल होने का आरोप है। कुछ माह पूर्व मेराल थाना क्षेत्र के हासनदाग गांव निवासी नथन चौधरी की मौत मामले में हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर गांव के सैकड़ों लोग मेराल थाना पहुंचकर एनएच 75 को जाम कर हंगामा कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस व ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ पुलिस कर्मी घायल हुए थे।
घटना को लेकर तत्कालीन अंचलाधिकारी अंगारनाथ स्वर्णकार द्वारा प्रखंड प्रमुख सहित अन्य लोगो पर भीड़ को उकसाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उक्त मामले में पुलिस ने पूर्व में ही 21 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी और दुलदुलवा मुखिया रामप्रताप साह पुलिस के गिरफ्त से बाहर थे।
27 अक्टूबर तक गिरफ्तारी पर लगी थी रोक
मिली जानकारी के अनुसार प्रमुख दीपमाला द्वारा अपने को निर्दाेष बताते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिस पर कोर्ट द्वारा 27 अक्टूबर तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई गई थी। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को दीपमाला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Advertisement






Users Today : 12
Total Users : 352251
Views Today : 12
Total views : 506410