रमना(गढ़वा)/राहुल कुमार

रमना और विशुनपुरा प्रखंड के सरकारी शिक्षण संस्थान व शिक्षकों की मानेटरिंग करने वाला संस्थान ही समय पर नही खुलता है। राजकिय मध्य विद्यालय सिलीदाग एक के परिसर मे बना प्रखंड संसाधन केंद्र खुलने और उसमे कार्यरत पदाधिकारी व कर्मी का आने का कोई समय निर्धारित नही है। इससे सहज अनुमान लगाया जा सकता है कि रमना और विशुनपुरा प्रखंडो मे संचालित सरकारी शिक्षण संस्थानों की हाल क्या होगी।
शुक्रवार को प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) के गतिविधियों को पड़ताल किया। पड़ताल के दौरान प्रात: 9:55 मे बीआरसी परिसर पहुंचा तो ताला बंद पाया गया। उपेंद्र कुमार जो आउटसोर्सिंग शिक्षक के साथ साथ बीआरसी के कर्मी भी है। वे 10 बजे बीआरसी पहुंच कर ताला खुलने का इंतजार कर रहे थे। इसके बाद अनुसेवक सह आदेशपाल मिथिलेश कुमार 10:16 बजे बीआरसी का मेन गेट के अलावे अन्य कार्यालयो का दरवाजा खोलते है। इसी क्रम मे एडीएम के प्रभारी विरेन्द्र पाल 10:28 बजे कार्यालय पहुंचते है। इसके बाद कंप्यूटर ऑपरेटर राजकुमार 10:50 बजे और एमआईएस डाटा एंट्री ऑपरेटर विजय कुमार 10:55 में पहुंचते हैं। वही कई कर्मी ग्यारह बजे तक भी कार्यालय नही पहुंच पाए थे।जबकि बीपीओ सुनिता कुजूर विभागीय कार्य को गढ़वा मे निपटाकर रमना अपने कार्यालय वापस हो रही थी। वही प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बिजय पांडेय रमना और विशुनपुरा प्रखंड के साथ श्री बंशीधर नगर प्रखंड के अलावे कई प्रखंडों के प्रभार मे है।
-शिक्षकों के प्रमाण पत्र गढ़वा कार्यालय जमा कराकर सावा ग्यारह बजे रमना कार्यालय पहुंच गई हूँ।
-सुनीता कुजूर,बीपीओ,रम
Advertisement






Users Today : 10
Total Users : 351757
Views Today : 12
Total views : 505818