रंका(गढ़वा)/तौहिद आलम
भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केन्द्र के पुर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक व वर्तमान समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार और वार्ड पार्षद सह समाजसेवी अनील कुमार मधेशिया के सहयोग से रंका प्रखंड के विश्रामपुर पंचायत निवासी थैलेसीमिया पीड़ित बच्चा दीपक कुजुर(11 वर्ष) को एक यूनिट ब्लड उपलब्ध कराई गई। थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे को रक्त की जरूरत की खबर समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार और अनील कुमार मधेशिया को मिली, तत्काल ओ पॉजिटिव ब्लड ग्रुप वाले लोगों की खोजबीन शुरू कर दिया। तत्पश्चात कुछ ही क्षणों के उपरांत रंका नावादोहर निवासी बिक्की कुमार चंद्रवंशी से ब्लड देने की सहमति लिया। बिक्की कुमार को ब्लड बैंक गढ़वा में ले जाया गया। जहां थैलेसीमिया पीड़ित दीपक कुजुर ( उम्र 11 वर्ष ) को एक यूनिट रक्त उपलब्ध कराई।
Advertisement







Users Today : 14
Total Users : 350886
Views Today : 33
Total views : 504714