भवनाथपुर/ भवनाथपुर निवासी हरिनंदन बैठा मधुमक्खी के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीरावस्था में परिजनों ने इलाज के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया, जहां आयुष डॉक्टर निशंक निश्रम ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि उक्त व्यक्ति को बुरी तरह से मधुमक्खी काटकर घायल किया है। इसलिए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घायल के पुत्र धनंजय कुमार ने बताया कि पिताजी दिमाग से थोड़ा कमजोर हैं। सोमवार दोपहर में नदी की ओर शौच करने गए थे। तभी मधुमक्खी ने हमला कर दिया। वे वहीं सुस्त पड़ गये। बाद में गांव के एक युवक ने देखा तो हमलोगों को आकर जानकारी दिया।
Advertisement







Users Today : 2
Total Users : 350840
Views Today : 3
Total views : 504645