विशुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
प्रखंड क्षेत्र के पिपरी कला गांव निवासी अनिरुद राम(40 वर्ष) की मौत भदोही में हो गयी। मृतक उत्तर प्रदेश के भदोही रोजगार के लिए रहता था। मृतक के परिजनों ने बताया कि दो माह पूर्व भदोही गया था, जहां वह कालीन का काम करता था। अचानक चक्कर आने पर उसकी मौत हो गयी। इधर मृतक का शव एम्बुलेंस से सोमवार को गांव लाया गया। शव के गांव पहुचते ही मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन लड़की और एक लड़का को छोड़ चल बसा है। मृतक का अंतिम संस्कार बाकी नदी तट स्थित श्मशान घाट पर किया गया।
Advertisement







Users Today : 10
Total Users : 351596
Views Today : 12
Total views : 505603