विशुनपुरा(गढ़वा)/राजू सिंह
अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी निधि रजवार ने प्रेस वार्ता कर जनवितरण प्रणाली से संबंधित कई जानकारियां दिया। जानकारी देते हुये सीओ ने बताया की बीते अक्टूबर माह का राशन का आवंटन ससमय जिले से नहीं मिलने के कारण राशन उठाव में देर हो गई थी। जिसके कारण राशन देर उठाव होने से ग्राहकों को अक्टूबर के लास्ट समय में डीलर द्वारा पर्ची काटी गई थी। जिसमें अक्टूबर का डेट खत्म होने तक लगभग 30 प्रतिशत ही ऑनलाइन पर्ची कट पाई थी। जिन्हे पर्ची कटने के बाद 29 दिसंबर दिन गुरूवार तक पीएमजीकेएवाई राशन का वितरण करना सुनिश्चित किया है। वहीं बचे लगभग 65 प्रतिशत ग्राहक जो पर्ची नहीं कटने के कारण राशन नहीं ले पाए हैं, उनके लिए जिला सार्वजनिक खाद्य वितरण व उपभोक्ता मामले विभाग से एक बार पुनः आदेश आएगा और उनको अक्टूबर माह का बचे राशन डीलर द्वारा पर्ची काटकर दिया जायेगा। वहीं निधि रजवार ने बताया की इस विषय में परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। यह प्रावधान ऑनलाइन है। इसके लिए पुनः जिला से आदेश आएगा। लाभुकों को राशन दिया जायेगा। वहीं उन्होंने बताया की लाभुक जब भी डीलर के पास राशन लेने जाएं तो पहले पर्ची लें इसके बाद राशन का उठाव करें। वहीं उन्होंने सूचित करते हुए यह कहा की सभी डीलर नवंबरऔर दिसंबर महीने का राशन 31 दिसंबर 2022 दिन शनिवार तक ससमय देना सुनिश्चित करेंगे।
Advertisement







Users Today : 23
Total Users : 350589
Views Today : 39
Total views : 504330