Advertisement
धुरकी(गढ़वा)/बेलाल अंसारी
धुरकी प्रखंड क्षेत्र के खाला पंचायत सचिवालय स्थित मुख्य पथ के निकट बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक का उद्घाटन बीडीओ अरूण कुमार सिंह पीएनबी के महाप्रबंधक सुबोध कुमार, थाना प्रभारी सदानंद कुमार, प्रमुख शांती देवी व उपप्रमुख धर्मेंद्र यादव, मुखिया, बीडीसी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करने के बाद बैंक के शाखा का बोर्ड अनावरण कर किया। उद्घाटन के बाद बीडीओ ने कहा की धुरकी प्रखंड मे इससे पूर्व मात्र इकलौता एसबीआई का शाखा था, लेकिन अब प्रखंड मुख्यालय मे एसबीआई सहित कुल चार बैंक खुल गया है। बीडीओ ने कहा की खाला पंचायत मे पंजाब नेशनल बैंक का शाखा खुलने से अब इस पंचायत के अलावा अगल-बगल सहित प्रखंड के किसी भी गांव के ग्रामीणो को बैंक के लिए धुरकी और अन्य जगहो के लिए निर्भरता समाप्त हो गयी है। वहीं पीएनबी के महाप्रबंधक ने कहा की खाला पंचायत के ग्रामीणो के अलावा धुरकी प्रखंड के किसी भी गांव के लोग अब अपना खाता इस बैंक मे किसी भी सरकारी-गैर सरकारी बचत समुह के लिए खुलवा सकते हैं। महाप्रबंधक ने यह भी कहा की पीएनबी अपना शाखा खोलकर ज्यादा से ज्यादा सुदुरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को बैंकिंग से जोड़कर सुविधा प्रदान करना ही पीएनबी का कर्तव्य है। इस दौरान मुखिया प्रतिनिधी साबीर अंसारी, युवा समाजसेवी महताब आलम, अमरेश यादव, कमलेश सिंह गोंड, सरफराज अंसारी, इंद्रमणि जयसवाल, अख्तर अंसारी, अनिरुद्ध गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Advertisement






Users Today : 8
Total Users : 351813
Views Today : 8
Total views : 505895