Advertisement
धुरकी(गढ़वा)/बेलाल अंसारी
सगमा प्रखंड मुख्यालय मे कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में मुख्य रूप से पार्टी के जिलाध्यक्ष इंजीनियर ओबेदुल्लाह हक मुख्य रूप से उपस्थित थे। सगमा मुख्य पथ से कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं ने हाथ मे पार्टी का झंडा लेकर नफरत छोड़ो, प्यार मोहब्बत आपसी भाइचारा कायम करो, राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे भी लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। भारत जोड़ो यात्रा मे पार्टी के नेता कार्यकर्ताओ के अलावा अन्य राजनीतिक दल के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जिलाध्यक्ष के नेतृत्व मे सगमा प्रखंड के बीससुत्री अध्यक्ष रेयाज अंसारी, बीससुत्री उपाध्यक्ष देवचंद यादव के साथ सभी कांग्रेसी नेता-कार्यकर्ता सगमा प्रखंड के मुख्य पथ में यात्रा कर रहे थे। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा की भारत जोड़ो यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत मे धर्म जाती और मजहब को तोड़ने वाले, नफरत फैलाने वाले लोगो के मंसूबो पर पानी फेरना है। राहुल गांधी के नेतृत्व मे प्यार-मोहब्बत और देशप्रेम की भावना को बढ़ावा देने के लिए कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक पैदल यात्रा किया जा रहा है। जिसमे कांग्रेस ही नही देश के तमाम लोग इससे जुड़कर प्रेरणादायक बन रहे हैं, और देशप्रेम के साथ सभी मजहब और धर्म को मानने वाले लोग उनकी यात्रा में शामिल होकर भारत जोड़ो अभियान मे उत्साह के साथ जुड़ रहे हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हीराचंद यादव, कटहर पंचायत अध्यक्ष दिनेश यादव, बीरबल पंचायत अध्यक्ष गुलसन अंसारी, घघरी पंचायत अध्यक्ष अभिनव यादव, एनएसयुआइ के ज़िला उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा, राम धनी राम, युवा कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्षआलोक यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
Advertisement







Users Today : 2
Total Users : 350840
Views Today : 3
Total views : 504645