विशुनपुरा(गढ़वा)/राजू सिंह

विशनपुरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिपरी खुर्द गांव के जंगल मे अवैध कब्जा कर रह रहे लोगों पर फारेस्ट विभाग ने कड़ी कारवायी किया है। अवैध रूप से रह रहे लोगो की झोपड़ी ध्वस्त कर दी गयी है। इस कार्यवाई में 10 लोगो का झोपड़ी ध्वस्त किया गया। इसके अलावे लकड़ी भी जब्त किया गया है।

मौके पर उपस्थित प्रभारी बनपाल ध्रुप कुमार ने बताया कि पिपरी खुर्द, सारो व पातो के जंगलों से बड़े पैमाने पर लकड़ी कटाई की सूचना मिली थी। जिसपर कार्यवाई करते हुए लगभग 30 बोझा हरा जलावन की लकड़ी व 18 टांगी को जब्त किया गया है उन्होंने बताया कि जब्त सामग्री को ट्रैक्टर से रमना बन विभाग परिसर ले जाया गया है। उहोंने बताया कि भारतीय वन अधिनियम 1927 की सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कारवायी की जाएगी।
Advertisement








Users Today : 4
Total Users : 351809
Views Today : 4
Total views : 505891