विशुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
विशुनपुरा प्रखंड के लगभग 25 प्रतिशत किसानो को सुखा राहत कि राशि मिला है, बाकि 75 प्रतिशत किसानो को सुखा राहत कि राशि नहीं मिलने पर प्रखंड के किसानो ने सीओ निधि रजवार से मिलकर लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में किसानो ने लिखा है कि सुखा राहत से जो 75 प्रतिशत वंचित रह गए हैं, उन किसानो को जांच कर सुखा राहत कि राशि दिलाने की मांग की है। वहीं पर अंचलाधिकारी निधि रजवार ने बताया कि इस संबंध में उपायुक्त महोदय को जानकारी देकर शेष लोगों को सुखा राहत कि राशि अविलंब दिलवाने का कार्य किया जायेगा, वहीं पर ऑनलाइन किए हुए आवेदनो में सुधार कर के राशि दिलवाया जायेगा। इस मौके पर सुरेश भन्डारी, अबास अन्सारी, बबनु राम, शिव कुमार यादव,शिवशंकर प्रजापति, रघुनाथ चौधरी, महेश पासवान, शिवकुमार ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित थे।
Advertisement







Users Today : 27
Total Users : 351886
Views Today : 36
Total views : 505982