श्रीबंशीधर नगर/उपेंद्र कुमार
बंशीधर महोत्सव की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन रेस हो गया है। मंगलवार को जिले के उपायुक्त रमेश घोलप ने पथ प्रमंडल विभाग के समीप बन रहे श्री बंशीधर सर्किट हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सर्किट हाउस के सभी कमरों, बाथरूम, वेटिंग हॉल, किचन सहित अन्य कमरों का निरीक्षण करते हुए भवन निर्माण विभाग के कनीय अभियंता को गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सर्किट हाउस के निर्माण में फिनिसींग कार्य में संवेदक द्वारा सही तरीके से कार्य नहीं किए जाने पर उपायुक्त ने नाराजगी जाहिर किया। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर गुणवत्ता को देखते हुए कार्य को पूरा करें। उन्होंने कहा कि अगली बाहर निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता में कमी पाई गई तो करवाई किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान पत्रकारों को बताते हुए कहा कि बंशीधर महोत्सव कि तैयारी को लेकर बन रहे सर्किट हाउस का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए विभाग के कनीय अभियंता को निर्देशित किया गया है। जल्द जिला स्तरीय बैठक कर प्रतिनिधि से सुझाव लिया जाएगा इसके बाद बंशीधर महोत्सव कराया जाएगा।
Advertisement







Users Today : 2
Total Users : 350840
Views Today : 4
Total views : 504646