रमना(गढ़वा)/राहुल कुमार
रमना प्रखंड मुख्यालय स्थित गुरही बांध के समीप झामुमो कार्यकर्ताओ ने प्रखंड अध्यक्ष नागेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व मे झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन का जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी।मौके पर नागेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड प्रदेश अलग राज्य का आंदोलन को मुकाम पर पहुंचाने वाले शिबू सोरेन का आज जन्मदिन है।इनके जन्मदिन पर अलग झारखंड राज्य के सपनों और उसके बेहतरी को पुरा करने का संकल्प लेना होगा।रोहित वर्मा ने कहा कि मुलवासी,आदीवासी और झारखंड वासियों के सपने को पुरा करने के लिए शिबू सोरेन के आदर्शो पर चलने की जरुरत है ।कार्यक्रम को प्रदीप कमार सिंह, विशेश्वर मेहता सहीत कई लोगो ने संबोधित किया। इस अवसर पर जसवंत पासवान,अनील कुमार सिंह,ब्रह्मदेव शुक्ल,बुधन सिंह,संबू अंसारी,अमरेश उरांव,राजेंद्र उरांव,वकील सिंह सहीत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
Advertisement







Users Today : 2
Total Users : 350840
Views Today : 3
Total views : 504645