श्री बंशीधर नगर: अधौरा में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन, पहले मैच में कुशदण्ड ने गढ़वा को किया पराजित

श्री बंशीधर नगर(गढ़वा)/उपेंद्र कुमार
अधौरा स्थित टीडीएम कॉलेज ग्राउंड में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा नेता सह शिक्षाविद शारदा महेश प्रताप देव ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने उद्घाटन मैच खेल रही दोनों खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की शिक्षा के साथ-साथ खेल भी जीवन में अति आवश्यक है।खेल युवाओं को सर्वांगींग विकाश करने में सहायक होता है। खेल से शरीर स्वस्थ और चुस्त दुरुस्त रहता है। खेल से भी बेहतर कैरियर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से पिछड़े क्षेत्रो में अपनी प्रतिभा दिखाने का उचित प्लेटफॉर्म मिलता है। खेल मैदान की कमी क्षेत्र में है। सरकार को इस समस्या से निजात दिलाना चाहिए।
उद्घटान मैच कुशदण्ड और गढ़वा के बीच खेला गया। जिसमें कुसदण्ड ने गढ़वा को 69 रनों से हरा कर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया है। कुसदण्ड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में शोएब के 58 रन की मदद से 163 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जबाबी पारी खेलने उतरी गढ़वा की टीम मात्र 94 रन पर ढेर हो गयी। मौके पर झामुमो नेत्री किरण देवी, प्रणय कुमार देव, प्रभात कुमार देव, मनोज कुमार, आयोजन समिति के अध्यक्ष वेदांत कुमार देव, अमन देव, विकास पाल, सिद्धांत देव, विवेक निराला, विकास प्रताप देव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!