भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
प्रखंड प्रमुख शोभा देवी ने बीडीओ जयपाल महतो पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर प्रमुख ने डीसी को आवेदन देकर बीडीओ पर अनुशासनात्मक कारवाई करने की मांग किया है।
प्रमुख ने कहा कि शनिवार को 2 बजे से ब्लॉक कार्यालय के सभागार में गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर बैठक आयोजित की गई थी, जिसके लिए हम ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर अपने चैंबर में बैठे हुए थे, लेकिन बीडीओ द्वारा बगैर मुझे सूचित किये ही ब्लॉक सभागार की जगह अपने चैंबर में बैठक कर लिया गया। जब हम बैठक के संबंध में उनसे दुरभाष पर जानकारी मांगी तो उनके द्वारा कहा गया कि हम अपने कार्यालय में ही बैठक कर लिए है। प्रमुख ने कहा कि बीडीओ के इस क्रियाकलाप से वे काफी आहत हुई हैं और उपेक्षित भी महसूस कर रही हूं। उन्होंने बीडीओ पर डीसी से कारवाई करने की मांग किया है।
Advertisement







Users Today : 5
Total Users : 351981
Views Today : 6
Total views : 506088