श्री बंशीधर नगर(गढ़वा)/उपेंद्र कुमार
ऑन स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव ने फीता काटकर किया। जंगीपुर के माइनर ग्राउंड में आयोजित टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा ले रही है। उद्घाटन से पूर्व पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव ने भगवान श्री कृष्ण राधिका की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया। इसके बाद पूर्व विधायक ने उद्घाटन मैच खेल रही दोनों खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। समारोह को संबोधित करते हुए अनंत प्रताप देव ने कहा कि ऑन स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब जंगीपुर द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन आज से शुरू हो गया है। पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के लिए खेल भी जरूरी है। खेल शारिरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी है। खेल आपसी सौहार्द को बढ़ाने का काम भी करता है। उन्होंने कहा कि खेल से बेहतरीन कैरियर बनाया जा सकता है। ऐसे टूर्नामेंट से प्रतिभा दिखाने का उचित प्लेटफॉर्म मिलता है। उन्होंने कहा कि बहुत ही जल्द अपने अनुमंडल क्षेत्र में भी एक क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। जिसके लिए मैं मुख्यमंत्री से लगातार बात कर रहा हूं। मौके पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय, समाजसेवी सह रमेश ट्रेडर्स के प्रोपराइटर रमेश प्रसाद, झामुमो नेत्री सह नगर पंचायत की भावी उम्मीदवार किरण देवी, वरिष्ठ क्रिकेटर प्रणय देव उर्फ टूटू सिंह, अवधेश मेहता, धनंजय चंद्रवंशी, मैनेजर महतो, धीरज कुमार, चन्द्रकेतु कुमार सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

उद्घाटन मैच सूर्या क्रिकेट क्लब पाल्हे और चितविश्राम के बीच खेला गया। चित्विश्राम ने टॉस जीतकर सबसे पहले फील्डिंग का फैसला किया। पाल्हे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 10 विकेट खोकर 86 रन बनाए, वही जवाबी पारी खेलने उतरी चितविश्राम की टीम 66 रन पर ऑल आउट हो गई।
Advertisement







Users Today : 9
Total Users : 351814
Views Today : 9
Total views : 505896