श्री बंशीधर नगर(गढ़वा)/उपेन्द्र कुमार
नेपाल खोह के समीप हुए सड़क दुर्घटना में केतार के थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि गंभीर रूप से घायल गए। दोनों घायलों का इलाज श्री बंशीधर नगर स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। घटना बुधवार सादे 11 बजे की है। घटना के संबंध के मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी अपने चालक सुरेंद्र भगत के साथ गढ़वा कोर्ट जा रहे थे। इसी दौरान उनका नगर उंटारी-भवनाथपुर रोड स्थित नेपाल खोह के समीप स्टेरियंग लॉक हो गया। जिसके बाद अनियंत्रित होकर बोलेरो सड़क के किनारे एक बड़े पत्थर से जाकर टकरा गई। घटना में थाना प्रभारी के सर में चोट आई है। घटना के बाद तत्काल स्थानीय लोगो की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जनाकारी मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केशरी, नगर उंटारी थाना प्रभारी नीतीश कुमार, महिला थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंच कर घायलो का हाल जाना।
Advertisement






Users Today : 12
Total Users : 350850
Views Today : 15
Total views : 504657