भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
सरकारी शिक्षक जितेंद्र पांडेय के सात्विक पांडेय ने आर्मी में कैप्टन डॉक्टर पद पर योगदान दिया है। सात्विक के इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वही लोगो का कहना है कि सात्विक ने क्षेत्र का नाम रौशन किया है। उन्होंने राजस्थान के गंगानगर में दिया है। सात्विक पांडेय को कर्नल संजीव बारी ने पद भार ग्रहण कराया। पद-भार ग्रहण करने अपने माता पिता के साथ पहुचे थे। सात्विक इसका श्रेय अपने माता पिता के साथ डीएवी स्कूल टाउनशिप व रांची श्यामली डीएवी के शिक्षकों को दिया है। बताते चले कि जितेंद्र पांडेय एक सरकारी शिक्षक है। वे टाउनशिप सेल परिसर में ही रहते है। सात्विक का जन्म भी यही हुआ है। उनकी मूल पढ़ाई 10वी तक टाउनशिप सेल डीएवी हुआ है। इंटर की पढ़ाई रांची श्यामली डीएवी से हुई। उसके बाद 2016 में नीट परीक्षा पास कर कानपुर से एमबीबीएस की पढ़ाई 2022 में पूरा किया। एमबीबीएस की पढ़ाई करने के बाद एक प्राइवेट कॉलेज में प्रोफेसर के रूप में सेवा दे रहे थे।सात्विक का बच्पन से ही आर्मी ज्वाइन कर देश सेवा करने की हार्दिक इच्छा थी। इसी लगन के साथ आर्मी परीक्षा में 114 वां रैंक लाकर कैप्टन डाक्टर बनने का गौरव हासिल किया। पिता जितेंद्र पांडेय ने बताया कि सात्विक की मां स्वर्गीय अर्पणा पांडेय का सपना था की बेटा डॉक्टर बने। सात्विक ने अपनी मां का सपना पूरा किया है। आर्मी में चयनित होने के बाद डीएवी टाउनशिप के प्रभारी प्राचार्य ओपी सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए सात्विक को बधाई देते हुए कहा कि शुरू से ही सात्विक पढ़ाई में अवल रहा है और काफी शांत स्वभाव का था। कहा कि आगे चलकर यह बच्चा कुछ अच्छा करेगा। सात्विक को डीएवी के शिक्षक प्रदीप वर्मा, संजय राय भट्ट, सूरज सिंह, शौकत अली, प्रवीण पांडेय, गणेश त्रिवेदी ने बधाई दिया है।
Advertisement







Users Today : 6
Total Users : 350844
Views Today : 8
Total views : 504650