श्रीबंशीधर नगर(गढ़वा)/उपेंद्र कुमार
ये बजट नए भारत की समृद्धि का नया संकल्प है। उक्त बातें भाजपा के शहरी नगर मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क ने कहा। उन्होंने कहा की वर्तमान केंद्रीय बजट समाज के हर वर्ग की आशाओं और भारत जैसी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की समग्र उत्थान की अपेक्षाओं की पूर्ति करने वाला है।
बजट भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। पिछले 2 सालों में हमें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आज हमें प्रधानमंत्री की दूरदर्शी नीतियों का धन्यवाद करना चाहिए। आज हम कोरोना से पहले वाली आर्थिक गतिविधि पर आ गए हैं। इसमें सरकारी नीतियों और बजट ने सहयोग किया है।
यह बजट वर्तमान की कई चुनौतियों का समाधान करते हुए भविष्य में तकनीकी मोर्चों पर आ रहे परिवर्तनों की वास्तविकता को स्वीकार कर देश को प्रगति के नए पथ पर ले जाने का रोडमैप तैयार करने वाला है। मध्यम वर्ग जीवन के हर क्षेत्र में मुख्य धारा बना है। इस बजट में मध्यम वर्ग को सबसे ज्यादा राहत देने की कोशिश की गई है। इससे उनका जीवन स्तर सुधरेगा। सरकार ने मध्यम वर्ग के हित में कई फैसले लिए हैं। टैक्स कम किया गया है और उसकी प्रक्रिया भी आसान कर दी गई है।
बुजुर्गों से महिलाओं तक को फायदा इस बजट में फायदा दिया गया है। पहली बार महिला सम्मान बचत पत्र की शुरुआत की जाने की घोषणा की गई है।
पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की होगी शुरुआत की जा रही है । जिससे देश आत्मनिर्भर भारत को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगा।
Advertisement







Users Today : 19
Total Users : 350112
Views Today : 20
Total views : 503715