रमना (गढ़वा)/राहुल कुमार
रमना प्रखंड के जमा दो उच्च विद्यालय के मैदान मे झामुमो का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष नागेन्द्र कुमार व संचालन प्रदीप कुमार सिंह ने किया।इस अवसर पर एक दर्जन से अधिक लोगों ने भाजपा, बसपा छोड़ कर झामुमों का दामन थामा। इसके पहले पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, जीप अध्यक्ष शांति देवी, ताहिर अंसारी व शंभू राम ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ सर्वेश्वरी चौक, हरिगणेश मोड़ होते शहीद भगत सिंह चौक पहुंच कर भगत सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए अनंत प्रताप देव ने कहा कि झारखंड को लूटने वाले लोगों को जब झारखंड वासियों ने सत्ता से बेदखल कर दिया है, अब ऐसे लोग जनता के द्वारा चुनी गई सरकार के खिलाफ लगातार साजिश कर रहे हैं। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में प्रदेश का विकास हो रहा है। जिसे देखकर विपक्ष परेशान है। बालिकाओं के लिए सावित्रीबाई फुले योजना चल रहा है। बेरोजगार युवाओं को लोन मुहैया कराने की योजना सरकार लाई है।इस योजना के माध्यम युवा अब ड्राइवर नहीं बल्कि अपने वाहन के मालिक बनेंगे। सुखाड़ से किसानों को राहत देने के लिए सीधे खाते में सीधे पैतिस सौ की राशि दी जा रही है। सीएम हेमंत सोरेन और मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने ट्रांसमिशन लाइन के कार्यों में तेजी लाईन के कार्यों मे तेजी लाया । प्राथमिकता के आधार पर पावर ग्रीड का काम पूरा कराकर पुरे गढ़वा जिला को बीस घंटा बिजली उपलब्ध कराया।उन्होंने विधायक भानुप्रताप शाही पर कटाक्ष करते हुए कहां कि विकास पुरुष के 15 वर्षों के शासन में भवनाथपुर टाउनशिप मे स्थापित एशिया का सबसे बड़ा क्रशर प्लांट बंद हो गया। तुलसीदाम,घाघरा माइंस बंद हो गया। लोग बेरोजगारी में पलायन करने लगे। यही विकास पुरुष का विकाश हो रहा है।
जीप अध्यक्ष शांति देवी ने कहा कि झारखंड की सरकार झारखंड वासियों के लिए हमेशा चिंतित रही है। लेकिन विपक्षी लगातार साजिश कर लोगों को गुमराह करने में लगे हुए हैं। मूलवासी- आदिवासी कभी विपक्षियों के साजिश को सफल नहीं होने देंगे। ताहिर अंसारी ने कहा कि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास के नाम चंद लोगों का कायाकल्प जरूर हो गया है। सीएम हेमंत सोरेन और मंत्री मिथिलेश ठाकुर के प्रयास से पुरे गढ़वा जिला का विकास हो रहा है।सम्मेलन को केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्य शंभू राम चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय, लल्लू राम सहित कई लोगों ने संबोधित किया।
इस अवसर पर सुभान अंसारी, अजीत पांडेय,बिरेंची पासवान, बिसेसर महेता, पवन गुप्ता, शमीम अंसारी, कृष्णा शाह, संतोष सिंह, रामाकांत प्रजापति, श्रवण सिंह, नरेश गुप्ता, गंगा चंद्रवंशी, राजेंद्र उरांव, उमाशंकर यादव, गोपाल भुइयां, धंजय साह , सबू अंसारी, नबीजान अंसारी समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौज़ूद थे |
Advertisement







Users Today : 6
Total Users : 349347
Views Today : 9
Total views : 502617