श्री बंशीधर नगर: टीडीएम कॉलेज में भाजयुमो ने आयोजित किया बजट पर चर्चा कार्यक्रम

श्री बंशीधर नगर(गढ़वा)/उपेंद्र कुमार
भाजयुमो श्री बंशीधर नगर मंडल अध्यक्ष विक्रांत सिंह की अध्यक्षता में टीडीएम काॅलेज अधौरा में बजट पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर और वंदे मातरम् गीत के साथ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पुर्व लोकसभा प्रत्याशी जवाहर पासवान ने कहा कि मोदी सरकार का अमृत बजट जनहित में लाया गया बजट है। केन्द्र सरकार ने हर वर्ग का ख्याल रखते हुए अमृत बजट बनाया गया है। महिलाओं के लिए बजट में प्रावधान किया है। इससे देश को काफी लाभ होगा। मोदी सरकार ने युवाओं के लिए बजट में विशेष प्रावधान किया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता धनंजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने जनकल्याणकारी बजट बनाया है, इससे आम जनता को काफी लाभ होगा। बजट में आम आदमी का विशेष ख्याल रखा गया है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने जनभावना के अनुरूप अमृत बजट बनाया है। बजट में शिक्षा, चिकित्सा सहित हर क्षेत्र वर्ग का ख्याल रखा गया है। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिला सोशल मीडिया प्रभारी जितेन्द्र दीक्षित ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जिला मिडिया प्रभारी राजीव रंजन पासवान ने किया। मौके पर शहरी युवा मंडल अध्यक्ष विक्रांत सिंह, ग्रामीण मंडल युवा अध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष विकास कुमार पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी राजीव रंजन पासवान, मंडल महामंत्री राहुल देव पाल, मंडल महामंत्री धर्मदेव यादव, मंडल मंत्री मनोज बारी, सुरेंद्र राम, संदीप चंद्रवंशी, उमेश पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!