भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर प्रखंड के शिव मंदिर में तैयारी पूरी हो चुकी है।प्रखंड के सरईया स्थित शिव पहाड़ी गुफा मंदिर, शिवा ढोढा मंदिर, पहाड़ी शिव मंदिर, टाउनशिप शिव मंदिर, थाना परिसर में शिव मंदिर, कड़िया बाबा मंदिर मैं तैयारी पूरी हो चुकी है। शिवरात्रि बाबा भोलेनाथ का विशेष पर्व माना जाता है, श्रद्धालु अपनी कामना के लिए बाबा भोले नाथ का जलाभिषेक करते है। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर हर ओर श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आ रहा है। प्रमुख मंदिरों से लेकर छोटे मंदिरों में कमेटी एवं अन्य लोग तैयारी कर चुके हैं।शिव पहाड़ी गुफा मंदिर में दो दिवसीय मेला का आयोजन किया जा रहा है, कड़िया बाबा मंदिर परिसर में 12 घंटे का अखंड कीर्तन एवं बिरहा का आयोजन किया जा रहा है।
Advertisement








Users Today : 1
Total Users : 351860
Views Today : 1
Total views : 505947