विसुनपुरा में झामुमो कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

Advertisement
विसुनपुरा(गढ़वा)/राजू सिंह
विसुनपुरा में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कार्यकर्ता करे। बूथ कमिटी को मजबूत कर हम आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेंगे। इस दौरान अनंत प्रताप देव ने स्थानीय विधायक पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि भानू प्रताप शाही पूर्व में नक्सली एरिया कमांडर रह चुका है। दवा घोटाले में आरोपी हैं। उनके दामन पर कई दाग हैं। लेकिन भाजपा वाशिंग मशीन में जाकर खुद को पाक साफ होने की कोशिश ने है लेकिन जनता सब जानती है। उन्होंने कहा कि भवनाथपुर में पावर प्लांट के काम को रोकवाने का काम भानू द्वारा किया गया है। लेकिन हमलोग पावर प्लांट बनवा कर रहेंगे। आने वाले विधानसभा सभा चुनाव में जनता सबक सिखाएगी।
*बौखलाहट में हैँ भानू प्रताप शाही:ताहिर*
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता ताहिर अंसारी ने कहा कि संगठन को मजबूत करने का काम कार्यकर्ता करे। प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन जन पहुंचाने की जिम्मेवारी कार्यकर्ताओं की है। विधायक भानू प्रताप शाही मेरे और अनंत प्रताप देव के साथ आने से बौखला गए हैं। बौखलाहट में अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे है। लोकसभा और विधनसभा चुनाव में भाजपा को जनता सबक सिखाएगी।
*जनता के पैसे लूटने का काम किये हैं भानू: दीपक*
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भोजपुर गढ़ के दीपक प्रताप देव ने कहा कि झामुमो की प्रदेश सरकार हर वर्ग के लिए लगातार काम कर रही है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी है कि प्रदेश सरकार के कामो को जन जन तक ले जाये। पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर तक टीम वर्क के साथ काम किया जाए। उन्होंने भानू प्रताप शाही पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता के पैसे को लूटने का काम भानू ने किया है। जनता को गुमराह कर विधायक बन गए लेकिन जनता आज ठगी महसूस कर रही है। जनता के सुख-दुख से उन्हें कोई मतलब नही है। आने वाले चुनाव में उन्हें पटखनी जनता के साथ मिलकर दिया जाएगा।
कार्यक्रम को जीप अध्यक्ष शांति देवी, जिला उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय, निर्मल पासवान, जिला पार्षद शंभु राम चंद्रवंशी सहित कई लोगो ने संबोधित किया। मौके पर विशुनपुरा प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र ललन सोनी, धर्मेंद्र सिंह, माखन सोनी, सुरेश भंडारी, गयासुद्दीन अंसारी, मुकेश सिन्हा, कामता प्रसाद, अमरनाथ पांडेय, मानिक सिंह, आलम अंसारी, संजय चंद्रवंशी, एनुल अंसारी, लतीफ अंसारी, श्यामसुंदर चंद्रवंशी, राजा सिंह, सुदामा राम, महेंद्र यादव, सुधीर सिंह, परमेश्वर राम, असगर अंसारी, यासीन अंसारी, संजीव कुमार, आनंद संजय गुप्ता, सोनू चंद्रवंशी, नवल प्रसाद गुप्ता, पृथ्वी पाल, सोनू देव, लव सिंह, अरविंद प्रताप देव, इदरीस अंसारी, अली अंसारी, मुखलाल रजवार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
Advertisement








Users Today : 16
Total Users : 348950
Views Today : 18
Total views : 501940