भवनाथपुर। चिकित्सकों के हड़ताल चले से भवनाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा ब्यवस्था पूरी तरह ठप्प हो गई है। शनिवार को भी ओपीडी सेवा बंद रहने से अस्पताल में बिभिन्न बिमारियों एवं रोग से पीड़ित मरीज अस्पताल पहुंचे,लेकिन बगैर इलाज के ही घर वापस जाना पड़ा।
आयुष डॉक्टर अभिनीत विश्वास ने बताया कि सांगठनिक तौर पर मिले निर्देश के आलोक में मांग पूरा नहीं होने तक ओपीडी सेवा बंद रखी गई है,अस्पताल में इमरजेंसी सेवा जारी रखी गई है। आपको बता दें कि भवनाथपुर,खरौंधी और केतार प्रखंड क्षेत्र के लगभग सवा लाख लोगों की स्वास्थ्य सुविधा इसी अस्पताल पर निर्भर है,और जब इसमें दो दिनों से सेवा बंद पड़ा हुआ है तो क्या स्थिति होगी समझा जा सकता है।
Advertisement







Users Today : 9
Total Users : 351843
Views Today : 9
Total views : 505927