रमना(गढ़वा)राहुल कुमार
महर्षि दयनन्द सरस्वती एजुकेशनल एंड वेलफयर ट्रस्ट सिरीयाटोंगर के अध्यक्ष विश्व विहारी आर्य ने बुधवार को जानकारी देते हुए कहा कि रमना प्रखंड के सिरियाटोंगर मे महर्षि दयानन्द सरस्वती एजुकेशन एंड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित डीएवी पब्लिक स्कूल सिरीयाटोगर रमना संचालित विद्यालय को डीएवी और डीएवी काँलेज प्रबंधन समिति से मुक्त करते हुए स्कूल का नाम महर्षि दयानन्द आर्य विद्यालय कर दिया गया। विद्यालय और विद्यालय के सभी परिसंपत्तिया महर्षि दयानन्द आर्य विद्यालय सिरीयाटोगर के रुप में बनी रहेगी। विद्यालय के नामानंतरण से विद्यार्थीयों के शैक्षणीक गतिविधियामुक्त रहेगी। विश्व बिहारी आर्य ने बताया कि नये सत्र मे नामांकन के लिए महर्षि दयानन्द आर्य विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा तैयारी आरंभ कर दिया गया है। उन्होने बताया कि रमना प्रखंड मे सांस्कृतिक, वैदिक व्यवस्थाओ के सामावेशन के साथ छात्र-छात्राओं को आधुनिक रोजगारपरक शिक्षा दिया जा रहा है।
Advertisement






Users Today : 12
Total Users : 350850
Views Today : 15
Total views : 504657