विशुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह

विशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित शेषशैया भगवान विष्णु मंदिर के 16वीं वार्षिकोत्सव का चार दिवसीय कार्यक्रम शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव भी मौजूद थे।
कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकल कर लाल चौक होते हुए मेन रोड विशुनपुरा, थाना के समीप बांकी नदी तट पर पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सभी श्रद्धालुओं ने कलश में नदी का पवित्र जल को भर कर पुन: मुख्य सड़क होते हुए अपर बाजार, गांधी चौक, पुरानी बाजार पहुंचे। जहां शिव स्थल पर पूजा अर्चना कर पुन: विष्णु मंदिर का शिव स्थान पर जलाभिषेक किया गया। कलश यात्रा सह शोभा यात्रा में आस पास के विभिन्न गांव से आए हजारो की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु नारायण-नारायण, हर हर महादेव आदि जयकारे लगा रहे थे। वही श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैंकर से पानी का झिड़काव किया जा रहा था।

इस मौके पर अनंत प्रताप देव ने कहा कि विशुनपुरा का यह विष्णु मंदिर पूरे पलामू प्रमंडल में आकर्षण का केंद्र है। भगवान विष्णु मंदिर के वार्षिकोत्सव इस बार भव्य आयोजन हो रहा है, इसके लिए विष्णु मंदिर विकास समिति को धन्यवाद का पात्र है।
कलश यात्रा के दौरान विष्णु मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष नारायण शर्मा, सचिव नवल किशोर गुप्ता उप कोषाध्यक्ष ललन प्रसाद गुप्ता एवं सभी सदस्यों की अगुवाई में बड़ी संख्या में पुरुष व महिला श्रद्धालु साथ में चल रहे थे। सचिव नवल किशोर गुप्ता ने शोभा यात्रा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे लोगो को धन्यवाद दिया।
साथ ही बताया कि चार दिवसीय कार्यक्रम में आज से पूजा प्रारम्भ हो गई है। कलश स्थापना प्रभाकर दुबे जी द्वारा सम्पन्न कराया गया। रात्रि आठ बजे से वृंदावन से आए योगेश शर्मा द्वारा प्रवचन का कार्यक्रम कराया जा रहा है। वहीं मंदिर परिसर में झूलन मेला का भी प्रबन्ध कराया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर कमिटी सक्रिय हैं।

भगवान विष्णु की शोभा सह कलश यात्रा में मंदिर के अध्यक्ष नारायण शर्मा, सचिव नवल किशोर गुप्ता, उप कोषाध्यक्ष ललन गुप्ता, उपसचिव प्रभु राम, प्रवक्ता अजय प्रसाद यादव,विशुनपुरा मुखिया प्रमिला देवी, सुरेश भंडारी, सचिन गुप्ता, कृष्णा ठाकुर, सहित कमिटी के सभी सदस्य एवं बड़ी संख्या में हजारो श्रद्धालु उपस्थित हुए।
Advertisement