भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
बीएसएम माइंस अस्पताल भवनाथपुर द्वारा सीएसआर के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़गांवा झोपड़पट्टी में एक दिवसीय नि:शुल्क मेडिकल शिविर का आयोजन किया गया। जिस का उद्घाटन अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार राम, सहायक प्रबंधक (कार्मिक) बुलु दीगल,असिस्टेंट मैनेजर श्यामाल गाँगुली, डॉ एस जे कुल्लू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर श्री डॉ राम ने कहा की सीएसआर के तहत सेल के द्वारा कई सामाजिक कार्य किए जाते हैं जिस कई तहत निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है इसमें निशुल्क चिकित्सा जांच और दवाइयां दीया जायेगा, वहीं 22मार्च से 29मार्च तक माइन्स अस्पताल में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है। जिस में 22 से आंख जांच की प्रक्रिया शुरू होगी और 24 से ऑपरेशन शुरू किया जायेगा।उसमें अधिक से अधिक बुजुर्ग असहाय लोगों को आंख का ऑपरेशन किया जाएगा।
शिविर में कुल 225 मरीजों का इलाज किया गया और दवाइयां भी नि:शुल्क वितरित की गई। इस मौके पर उपमुखिया वैश खान अस्पताल कर्मी अनीला मिंज, लैब टेक्निसियां मुकेश दुबे, संपूर्णानंद मिश्रा, नजमुद्दीन अंसारी, सरोज कुमारी, अनीता कुमारी, दिलीप कुमार,ओम प्रसून सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे।
Advertisement







Users Today : 13
Total Users : 350851
Views Today : 16
Total views : 504658