श्री बंशीधर नगर/उपेंद्र कुमार
बिलासपुर गांव में भाजपा द्वारा जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने हेमंत सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा कि यह सरकार कटरपंथी सोच वालो का संरक्षण करती है। पांकी की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस एकतरफा कार्यवाई की है। 3 महिला का हाथ तोड़ दिया, 14 साल के बच्चों को जेल में डालने का काम किया है। यह सरकार निर्मम है। हिन्दू के पर्व पर ही कई तरह का बंदिश क्यों? ऐसा क्यों होता है की हम जुलूस नही निकाल सकते, गेट नही बना सकते। यह सिर्फ एक वर्ग के वोट के लिए राजनीति है। हमारे धर्म को कमजोर करने का काम किया जा रहा है। लेकिन हमारा धर्म काफी मजबूत है। 400 साल मुगलों ने राज किया। इस दौरान हिंदुओ पर खूब अत्याचार किये गए। धर्मांतरण करवाया। महिलाओं के साथ बलात्कार किया लेकिन वह फिर भी हमें खत्म नही कर सकी। हमे अपनी संस्कृति को बचाना होगा। उन्होंने कहा कि भारत मे जितने भी मुस्लिम है सभी पहले हिन्दू थे। आप सभी घर वापसी कीजिये।
Advertisement







Users Today : 23
Total Users : 351857
Views Today : 26
Total views : 505944