Advertisement
रंका(गढ़वा)/तौहीद आलम
रंका पुलिस ने अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस बल ने त्वरित कार्यवाई करते हुए आरोपी को पकड़ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी भंडरिया के जंगल से हुई है। रंका प्रखंड के 20 वर्षीय लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। पीड़िता के पिता ने इस संबंध में रंका थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। स संबंध में थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि 2 अप्रैल को लड़की के पिता ने आवेदन दिया था। जिसके बाद पीड़िता का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया वही दुष्कर्म के आरोपी खरडीहा पंचायत के सेमरखाड़ गांव निवासी बालेश्वर सिंह का पुत्र विजय सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस ने सघन अभियान शुरू कर दिया था। भंडरिया के सालों जंगल में पुलिस के डर से छिपे आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
Advertisement








Users Today : 1
Total Users : 351860
Views Today : 1
Total views : 505947