भवनाथपुर: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को व्यवसायी संघ ने किया सम्मानित, पूर्व सीएम बोले :मैं जनता का सेवक

भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
जन चौपाल कार्यक्रम तहत झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास भवनाथपुर पहुंचे। सदाबहार होटल के समीप व्यवसायी संघ के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। व्यवसायी संघ के द्वारा उन्हें अंग वस्त्र तथा प्रखंड के भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा उन्हें तलवार भेंट कर उनका स्वागत किया। मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि मैं जनता का सेवक हूँ। अपने पांच वर्षो के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान झारखंड के युवाओं को भ्रष्टाचार मुक्त नौकरी देकर राज्य में एक अच्छा शासन व्यवस्था स्थापित करने का कार्य किया था। कहा कि राज्य की वर्तमान सरकार कमीशनखोरी के खेल में डुबकी लगाकर यहाँ की बालू, कोयला और अन्य खनिज संपदा को दूसरे प्रदेशो में बेचने का कार्य कर रही है। यह सरकार अपने साढ़े तीन वर्षो में नौकरी के लिए एक भी वैकेंसी नही निकालकर राज्य की बेरोजगार युवाओं को ठगने का कार्य किया है। कहा कि झबुआ राज्य में बबुआ सरकार की तुष्टिकरण की राजनीती इस राज्य की जनता भली भाँती जान चुकी है। उन्होंने लोगो से 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 14 सीटो पर कमल खिलाने के साथ ही विस् चुनाव में बबुआ सरकार को सत्ता से बेदखल करने का अपील किया। वहीँ विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि पूर्व के रघुवर सरकार ने युवाओं को बिना रिश्वत के नौकरी देने का कार्य किया था। जबकि राज्य के वर्तमान सरकार राज्य के बेरोजगार युवाओं को नौकरी का सब्जबाग दिखाकर चुनाव जीतते ही उन्हें दर दर की ठोकरे खाने पर मजबूर कर रही है। वर्तमान सरकार सिर्फ अपनी झोली भरने में लगी हुई है। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष सोना किशोर यादव ने की। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता शारदा महेश प्रताप देव, बबलू पटवा, अनुमंडल विधायक प्रतिनिधि दयानंद सोनी, अनिल चौबे, जिला महामंत्री मनोज सिंह, मनोज पहाड़िया, धनंजय साह, रवि पाल, राकेश रवि, मनु उपाध्याय, चमन सिंह, निरंजन पाठक, व्यवसाय संघ के अध्यक्ष नितेश गुप्ता, सचिव नवल गुप्ता, राकेश चंद्रवंशी, धर्मेंद्र चौबे,आदि उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!