भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
बीते 5 अप्रैल 2023 को थाना क्षेत्र अंतर्गत अरसली दक्षिणी के बघमनवा टोला निवासी मोजीब अंसारी के हत्यारोपी उसके चचेरे भाई फिरदौस अंसारी को भवनाथपुर पुलिस ने मंगलवार की शाम श्रीबंशीधर नगर गढ़वा मुख्य मार्ग से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और आरोपी के खून लगा गंजी को बरामद की। थाना में कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया। इसकी जानकारी भवनाथपुर थाना परिसर में थाना के प्रभारी पुलिस निरीक्षक कृष्ण कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के बघमनवा टोला निवासी फिरदौस अंसारी 24 वर्ष पिता इदरीश अंसारी ने अपने चचेरे भाई मोजीब अंसारी 18 वर्ष पिता अजीमुल्लाह अंसारी को बीते 5 अप्रैल 2023 को छाती में चाकू मार कर घायल कर दिया था, अस्पताल में ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। जिसके बाद से ही हत्यारोपी फिरदौस फरार चल रहा था। गढ़वा एसपी के निर्देश पर श्रीबंशीधर नगर डीएसपी प्रमोद कुमार केशरी के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम द्वारा मंगलवार को श्रीबंशीधर नगर गढ़वा मुख्य मार्ग से कांड के प्राथमिकी अभियुक्त फिरदौस अंसारी को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक मोजीब अंसारी का अभियुक्त फिरदौस अंसारी की पत्नी के साथ अवैध संबंध था, जिसे लेकर सामाजिक पंचायत में मोजीब के उपर आर्थिक दंड भी लगाया था। बीते 5 अप्रैल 2023 के शाम मोजीब अंसारी और फ़िरदौस अंसारी के बीच हुई लड़ाई झगड़ा के दौरान फिरदौस अंसारी ने उसके छाती में चाकू घोपकर उसकी हत्या कर दी थी। गठित एसआईटी टीम में डीएसपी के अलावे थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय, एसआई सहदेव कुमार साह और सशस्त्र बल शामिल थे।
Advertisement







Users Today : 13
Total Users : 350851
Views Today : 16
Total views : 504658