श्री बंशीधर नगर/उपेंद्र कुमार
सर्वेश्वरी समूह आश्रम द्वारा गोसाईंबाग के समीप एनएच-75 के किनारे पनशाला खोला गया है। पनशाला का उद्घाटन आश्रम के उपाध्यक्ष हेमन्त प्रताप देव, वरिष्ठ पत्रकार रजनीश कुमार मंगलम ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद लोगो को मीठा खिलाकर पानी पिलाया गया। इस दौरान हेमंत प्रताप देव ने कहा कि चिलचिलाती धूप में लोगो को पानी पिलाना पुण्य का काम है। एनएच-75 से बड़ी संख्या में राहगीर गुजरते हैं। पेयजल व्यवस्था नही रहने से लोगो को दिक्कत होती थी। अब ऐसा नही होगा। वही उन्होंने कहा कि सर्वेश्वरी आश्रम जनसेवा का काम हमेशा से करते रहा है। निशुल्क चिकित्सा शिविर, पनशाला खोलना, कंबल वितरण, शिक्षा के क्षेत्र में भी कई काम आश्रम द्वारा समय-समय पर किये जाते है। इस दौरान वार्ड पार्षद रंजन कुमार छोटू, नरेंद्र श्रीवास्तव, शंभु सौदागर, अनूप निराला, शशि कुमार, परसु साव, संजीव सिन्हा, मनोज प्रताप देव, परमेंद्र कुमार सिन्हा, अमरेंद्र सिन्हा, मंटू सिन्हा सहित कई लोग मौजूद थे।
Advertisement








Users Today : 1
Total Users : 351902
Views Today : 1
Total views : 505999