भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
युवा शक्ति क्लब के तत्वधान में टेन प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित युवा शक्ति अंतराज्यीय कॉस्को नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन दो मैच खेले गए। मैच के मुख्य अतिथि पूर्व बिस सूत्री अध्यक्ष ब्रजेश सिंह, झामुमो प्रखंड मनोज यादव ने सयुक्त रूप से फीता काटकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल कि शुरुवात कराई। पहला मैच किंग्स 11झगराखाड क्रिकेट क्लब एवं केजीएन नगर उटारी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर किग्स 11झगराखाड़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 90न बना पाई , वही केजीएन नगर उटारी टीम 7ओवर मे 3 विकेट खोकर 96रन बना कर विजयी हुए केजीएन टीम 7विकेट से विजयी हुए। मैन ऑफ द मैच नगर उटारी के आसिफ को दिया गया। दूसरा मैच भवनाथपुर A क्रिकेट क्लब और तेनार मेराल क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। भवनाथपुरA टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 6विकेट खोकर 85रन बनाई, वही तेनार मेराल टीम ने 10 ओवर में 7विकेट खोकर 77रन ही बना पाई । भवनाथपुर Aटीम 8 से विजयी हुई। मैन ऑफ द मैच भवनाथपुरA के अर्पित कुमार को दिया गया। मैच के अंपायर चंचल कुमार एवं पंकज विश्वकर्मा ने निभाई।
Advertisement






Users Today : 1
Total Users : 351835
Views Today : 1
Total views : 505919