रमना (गढ़वा )/राहुल कुमार
प्रखंड मुख्यालय स्थित बालिका उच्च विद्यालय में विद्यालय कर्मचारियों की बैठक प्रभारी सहायक प्रधानाध्यापिका वृंदा कुमारी की अध्यक्षता में हुई।जिसमें सर्व सम्मति से शिक्षक धर्मदेव उरांव को शिक्षक प्रतिनिधि चुना गया।
विदित हो कि रमना प्रखंड का एकलौता बालिका उच्च विद्यालय है जो जैक बोर्ड द्वारा स्थापना अनुमति प्राप्त पर गैर अनुदानित है। सर्व सम्मति से चुने गए शिक्षक प्रतिनिधि धर्मदेव उरांव ने कहा कि जैक बोर्ड के नियमानुसार उन्हें जो जिम्मेवारी मिला है , वे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।
मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक चतुरगुन महतो , लक्ष्मी साहु , प्रियंका कुमारी , मोतीचंद राम , रामजी राम , चम्पा देवी उपस्थित थे।
Advertisement








Users Today : 24
Total Users : 351829
Views Today : 26
Total views : 505913