रमना(गढ़वा)/राहुल कुमार
रमना-सिलीदाग मार्ग मे क्षतिग्रस्त दोहर पुलिया का निर्माण कार्य आरंभ हो गया।मंगलवार को मुखिया अनीता देवी के द्वारा नारियल फोड़कर व पूजा अर्चना कर पुलिया निर्माण का कार्य आरंभ कराया।विदित हो कई उक्त पुलिया कई साल से क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ था। आधा दर्जन गांव के ग्रामीण प्रत्येक दिन क्षतिग्रस्त पुलिया के उपर से यात्र करने को विवश थे।मौके अनीता देवी ने कहा कि पुलिया क्षतिग्रस्त हो जाने से यात्रा करने वाले कई लोग घायल हो गए है।15 वाँ वित्त आयोग की राशि प्राप्त होने के बाद एक लाख पचहत्तर हजार रुपए की लागत से पुलिया का निर्माण कार्य आरंभ करा दिया है ताकि लोग सुरक्षित यात्रा कर सकें।इस अवसर पर कनीय अभियंता रवि कुमार, पंचायत सचिव सुरेंद्र सिंह, पंचायत स्वयं सेवक प्रदीप कुमार मेहता, वार्ड सदस्य विनय ठाकुर, उपेंद्र ठाकुर, सुजीत ठाकुर, शिव कुमार साह, सत्येंद्र राम, उमेश महतो सहित कई लोग मौजूद थे।
Advertisement







Users Today : 2
Total Users : 350840
Views Today : 3
Total views : 504645