
श्री बंशीधर नगर/उपेंद्र कुमार
नगर ऊंटारी प्रखंड कार्यालय में शनिवार की दोपहर अजीबोगरीब स्थित उत्पन्न हो गई। हुआ यूं कि बीडीओ श्रवण राम की पत्नी ने सरेआम पति की पिटाई कर दी। जिससे वहां मौजूद लोग हक्का बक्का रह गये। बीडीओ ने आनन फानन में थाना पहुंच कर पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। उधर बीडीओ की शिकायत पर थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर मामले की जांच की तथा महिला की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी शुरू की। बीडीओ के मुताबिक करीब करीब डेढ़ प्रशिक्षण करके भवन के बाहर निकल रहे थे। इसी बीच मेरी पत्नी प्रीति देवी जो अपने पुरुष मित्र विकास दुबे जे साथ रहती है, ने मेरे ऊपर झपट गयी। मेरे साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगी। प्रखंड सभागर से गेट तक आने में वह बहुत बार थप्पड़ मारी व हाथ मे जो सरकारी दस्तावेज था वह छीनकर फेंक दी। इसके इस व्यवहार से हम बहुत लज्जित व शर्मिंदा होना पड़ा। उस समय प्रखंड में 200 से अधिक लोग प्रखंड कार्यालय में अपने कार्य को लेकर उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व भी हमारी पत्नी के बीच बहुत केस चल रहा है। जो अदालत में विचाराधीन है। वह हमेशा जान से मारने धमकी व केस हटाने की धमकी दे रही थी। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर दोषी पर कड़ी कार्यवाई की मांग की है। प्रखंड कार्यालय पहुंची। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से बीडीओ के बारे में पूछी तो लोगों ने बताया कि उनका पहले तले पर ऑफिस है। वे पहले तले पर पहुंच कर बीडीओ के बारे में पूछी तो वहां मौजूद लोगों ने ऑफिस बता दिया। वहां गई तो ऑफिस में बीडीओ नहीं थे तो उसने लोगों से पूछा तो बताया गया कि बीडीओ प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसी बीच वे प्रशिक्षण भवन के पास जाकर खड़ा हो गई। इसी बीच बीडीओ प्रशिक्षण भवन से बाहर निकले तो उनकी पत्नी ने उन्हें पकड़ कर लपड़ थप्पड़ करने लगी और उन्हें लेकर नीचे उतर गई। जबतक लोग कुछ समझते तबतक महिला नीचे हो हंगामा कर फरार हो गई। बीडीओ ने थाना पहुंच कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह ने दलबल के साथ प्रखंड कार्यालय पहुंचकर घटना की जानकारी ली तथा महिला की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की। हालांकि महिला तबतक फरार हो गई थी।
थाना प्रभारी ने बताया कि बीडीओ के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्यवाई की जा रही है।
Advertisement







Users Today : 29
Total Users : 351834
Views Today : 31
Total views : 505918