विशुनपुरा(गढ़वा)/राजू सिंह
पिपरी काला पंचायत की मुखिया सुशीला देवी एवम मुखिया प्रतिनधि अशोक पासवान के द्वारा ग्राम पिपरिकला में बिरेन्द्र भंडारी के डिप बोर से अशोक चंद्रबंशी के खेत तक 15 वें वित्त आयोग से 2 लाख 49 हजार 900 सौ की लागत से बनने वाली सिचाई नाली का शिलान्यास नारियल फोड़ कर किया।
मुखिया सुशीला देवी नें बताया कि यहाँ पर नाली निर्माण हो जाने से किसानों के खेतों में सिचाई का शुबिधा मिलेगी. ग्रामीणों द्वारा सिचाई नाली निर्माण का काफ़ी पुराना मांग था. जो मुखिया द्वारा आधारशिला रखा गया है. बरसात से पहले सिचाई नाली का निर्माण करा लिया जाएगा.
मौके पर मुखिया पति अशोक पासवान,जेई मनोज कुमार, भाजपा मीडिया प्रभारी विकास चंद्रवंशी,चंदन कुमार,बीरबल प्रजापति के साथ कयी लोग उपस्थित थे.
Advertisement







Users Today : 16
Total Users : 350854
Views Today : 20
Total views : 504662