श्री बंशीधर नगर/उपेंद्र कुमार
स्थानिय जलक्रांति भवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा वरिष्ठ नेता मुक्तेश्वर पांडेय को अनुमंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में बड़ी संख्या में पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मुक्तेश्वर पांडेय को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। मौके पर उपस्थित पार्टी नेता ताहिर अंसारी ने कहा कि झामुमो माटी की पार्टी है। पार्टी द्वारा मुक्तेश्वर पांडेय को अनुमंडल अध्यक्ष बनाया जाना काफी गर्व की बात है। झामुमो कभी भी अपने कार्यकर्ताओं के लिए समर्पित है। वही अनुमंडल अध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय ने कहा कि पार्टी ने मुझे जो जवाबदेही दी है, उसपर मैं खरा उतरूंगा। पार्टी के समर्थन के लिए मैं अपना सारा जीवन समर्पण कर दूंगा। उन्होंने कहा कि आज तक मैंने दूसरे पार्टी में राष्ट्र संगठन के लिए ही काम किया है। पार्टी को मजबूत करने के लिए मैं दिन-रात लगा रहूंगा। हम सभी दोनों नेताओं को लेकर गांव-गांव घर-घर बैठकर सरकार की उपलब्धि बनाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दिए गए निर्देश को जनता को जरूर सभी लोग बताएं। पार्टी के लिए 2 घंटे का प्रत्येक दिन समय निकालिए। कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष अमर राम, अमरनाथ पांडेय, किरण देवी, जिला पार्षद रानी, जिला उपाध्यक्ष निर्मल पासवान, जिला सचिव कामता प्रसाद, मुकेश सिन्हा, मुखिया वीरेंद्र प्रसाद, पंकज प्रताप देव, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, मनोज डॉन, देवेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
Advertisement







Users Today : 11
Total Users : 351845
Views Today : 11
Total views : 505929